18 कांस्टेबलों को सीनियर कांस्टेबल पद पर पदोन्नति

एसएसबी के सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय में आयोजित हुआ पदोन्नति समारोह, महानिरीक्षक वंदन सक्सेना ने पदोन्नत कर्मियों को सीनियर कांस्टेबल की फीती लगाकर पदोन्नति प्रदान की
18 कांस्टेबलों को सीनियर कांस्टेबल पद पर पदोन्नति
Published on

सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय (रानीडांगा) में सोमवार को पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में कुल 18 कांस्टेबलों को सीनियर कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया। एसएसबी के सिलीगुड़ी सीमांत के महानिरीक्षक वंदन सक्सेना द्वारा पदोन्नत कर्मियों को सीनियर कांस्टेबल की फीती लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई। उन्होंने पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ बल की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in