क्या वाकई जोड़ रही है या कुछ और ही रच रही है सोशल नेटवर्किंग ?

सोशल ​नेटवर्किंग
सोशल नेटवर्किंगAI Generated Image
Published on: 

कुछ लोग जो आधुनिकता के अंधे पुजारी हैं और जिन्हें कंप्यूटर, मोबाइल अपने जीवन का लाइफ ब्लड लगता है, जो इनके गुण गाते नहीं थकते, वे अपने बच्चों को उनके एडिक्ट बनने पर एतराज करने के बजाय खुश ही होते हैं। इसीलिए उनके बच्चे हाथ से निकल जाते हैं। आज आलम यह है कि लड़कों से ज्यादा लड़कियां मॉड बन रही हैं। ई-मेल के द्वारा केवल प्रेम पत्र ही नहीं, तस्वीरों का आदान प्रदान करने में भी वे हर्ज नहीं समझती। एक युवती ने तो अपने ई-मेल द्वारा बने दोस्त को एक अभिनेत्री का फोटो अपना बताकर भेज दिया था, महज खूबसूरती भुनाकर रुपये ऐंठने के लिए।

आजकल के बच्चे ओवरस्मार्ट हैं व मीडिया के कारण समयपूर्व ही परिपक्व होने लगे हैं। उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जा सकती लेकिन...

समाज में जिस तरह लड़कियों को लेकर अपराध बढ़ रहे हैं उसमें सोशल नेटवर्किंग भी एक अहम कारण कहा जा सकता है। नादान लड़कियां बगैर देखे भाले केवल चैटिंग से हुई दोस्ती के बल पर ही सुनसान जगह पर या होटल के कमरे में लड़के से मिलने चल देती हैं। कई बार तो घरवालों से छुपकर या झूठे बहाने बनाकर या फिर जैसे लड़के को लड़की बताकर वे यह करती हैं। वे लड़कियां मासूम भोली नासमझ होती हैं, यह नहीं कहा जा सकता क्योंकि, आजकल के बच्चे ओवरस्मार्ट हैं व मीडिया के कारण समयपूर्व ही परिपक्व होने लगे हैं। उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जा सकती लेकिन पूर्व सजा के हकदार मां-बाप ज्यादा हैं। यह बिलकुल सही है। ऐसा रेयर केसेज में ही होता है कि मां-बाप का बच्चों पर बिलकुल वश नहीं रहता और पूरी तरह मजबूर हो जाते हों।

लड़कों पर भी ध्यान देना जरूरी है कि कहीं ये सोशल नेटवर्किंग उन्हें अपराध की दुनिया में तो नहीं ले जा रही। जवानी की उम्र में राह भटकते देर नहीं लगती। नैतिकता किसी दूसरे के भय से नहीं बल्कि आत्मनियंत्रण से ही आती है। सोशल नेटवर्किंग करते हुए ऊर्जा का ह्रास होता है जिसे रचनात्मक कार्यों में लगाकर भविष्य संवारा जा सकता है। (उर्वशी)उषा जैन शीरीं

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News