भारत-कनाडा संबंध मजबूत करने को कनाडाई उच्चायुक्त से मिले प्रह्लाद जोशी

भारत-कनाडा के बीच शिक्षा, शोध और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
भारत-कनाडा संबंध मजबूत करने को कनाडाई उच्चायुक्त से मिले प्रह्लाद जोशी
Published on: 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और व्यापार आयुक्त एमी एंटोनिनी से मुलाकात की। इस दौरान भारत और कनाडा के बीच शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत का मुख्य केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बैठकों के दौरान घोषित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को लागू करना रहा।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा संबंधों को फिर से मजबूत करने, शोध साझेदारी का विस्तार करने और छात्रों की आवाजाही को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कनाडाई विश्वविद्यालयों के भारत में प्रवेश को सुगम बनाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जोशी ने कहा कि दोनों पक्षों ने शैक्षणिक सहयोग को और गहरा करने तथा दोनों देशों के छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in