बच्चे ऐसे बनें मेमरी मास्टर

शिक्षा
बच्चे ऐसे बनें मेमरी मास्टर
बच्चे ऐसे बनें मेमरी मास्टरबच्चे ऐसे बनें मेमरी मास्टर
Published on

वैसे तो बच्चों की याददाश्त बड़ों से अधिक तेज होती है पर कई बच्चे बाकी बातें तो याद रख लेते हैं पर पढ़ाई को उतना अच्छा याद नहीं रख पाते हैं, कुछ बच्चे अपनी पसंद के विषयों को बहुत जल्दी याद कर लेते हैं और जिन विषयों में उनका इंटरेस्ट कम हो उन्हें याद रखना उनके लिए मुश्किल होता है। आइए कुछ टिप्स पर फोकस कर आप अपनी पढ़ाई को अच्छे से याद रख सकते हैं।

- पढ़ाई पूरे साल जारी रखें। लास्ट में पेपरों से पहले पढ़ने पर निर्भर नहीं होना चाहिए।

- कुछ बच्चों को पढ़ते समय म्यूजिक सुनने का शौक होता है। गानों के स्थान पर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुनें। म्यूजिक ऐसा हो जो पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न करे।

- पढ़ने के लिए एक स्थान सुनिश्चित करें। रोजाना उसी स्थान पर पढ़ने से दिमाग खुद को पढ़ाई के लिए आसानी से तैयार कर लेता है।

- एक ही विषय पर फोकस न करें। दो-तीन विषय दिन में पढ़ें ताकि दिमाग एक ही विषय को पढ़कर बोर न हो जाए।

- जो विषय पढ़ना हो, उस विषय में खुद को इनवॉल्व कर लें। जो पढ़ें उसमें से कुछ प्रश्न बनाएं और उत्तर दें। तभी उस विषय में तन्मयता बढ़ेगी। जो पढ़ें, उसके मुख्य बिंदु नोट कर लें या समरी बना कर लिख लें।

- जिस विषय पर पढ़ रहे हैं, उसे विजुअलाइज करें, स्वयं से जोड़कर देंखे, या उस विषय की पिक्चर मन में बनाएं तो याद अच्छी तरह होगा और काफी समय तक भूलेगा नहीं। कभी किसी मित्रा को भी विषय ये जोड़ सकते हैं।

- पूरा चैप्टर पढे़ं। जब पुनः पढ़ें तो मुख्य प्वाइंट्स को अंडरलाइन करें ताकि रिवाइज करते समय उन बिंदुओं पर पूरा ध्यान दे सकें।

- दुबारा चैप्टर पढ़ने के बाद मुख्य प्रश्न देखों और उनके उत्तर मन में दोहराएं या जोर से बोल कर स्वयं को सुनाएं।

- क्लास में नोट्स बनाते समय अपने मन को एकाग्र रखें ताकि मुख्य प्वाइंट नोट कर सकें। घर की हर बात को नोट न करें इससे आपकी एकाग्रता भंग होगी अगर कुछ छूट जाएगा तो। ध्यान से सुनें ताकि बात को अच्छी तरह से समझ सकें, मात्रा नोट करने से कई बार घर पर समझ नहीं आती।

- जो भी तैयारी आप कर रहे हैं, याद कर रहे हैं, पहली बार एक दिन के बाद उसे दोहराएं, दूसरी बार एक सप्ताह के बाद।

- अगर किसी मित्र को कुछ टॉपिक क्लीयर नहीं हैं और आपको है तो उसे समझाएं ताकि आपका रिवीजन हो सके।

- 50 मिनट की पढ़ाई के उपरांत 10 मिनट का ब्रेक लें ताकि बोर न हों।

- अपनी पढ़ाई के रूटीन में थोड़ा बदलाव अवश्य कर, एक ही तरीके से पढ़ाई करने पर या एक ही समय पर लगातार पढ़ने से पढ़ाई नीरस लगने लगती है। मन भी पढ़ाई में नहीं टिकता। सुनीता गाबा(उर्वशी)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in