उच्च माध्यमिक बोर्ड ने बढ़ाई ऑनलाइन प्रक्रिया की तारीख

उच्च माध्यमिक बोर्ड ने बढ़ाई ऑनलाइन प्रक्रिया की तारीख
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र उम्मीदवारों (नियमित, सतत और कंपार्टमेंटल) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी उच्च माध्यमिक ने दी है। अधिसूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीख बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दी गई है और इसके लिए स्कूलों को या फिर स्टूडेंट्स को किसी प्रकार का फाइन नहीं देना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए विस्तृत निर्देश और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इसे लेकर स्कूलों के प्रमुखों को उम्मीदवारों का सटीक और समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए इन निर्देशों का बहुत सावधानी से पालन करने को कहा गया है। बोर्ड उपरोक्त वेबसाइट पर सीडब्ल्यू उम्मीदवारों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र प्रक्रिया भी शुरू करेगा ताकि इन उम्मीदवार को बिना किसी परेशानी के उक्त ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठाने की सुविधा मिले सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in