चुनाव से पहले शिक्षकों को 10% डीए देने का फैसला

चुनाव से पहले शिक्षकों को 10% डीए देने का फैसला
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चुनाव से पहले शिक्षकों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। वर्ष 2025 में इस डीए की घोषणा की गई थी, लेकिन देय राशि पाने में लगभग एक वर्ष का समय लग गया। जानकारी के अनुसार, सभी सरकारी एवं सरकार-प्रायोजित स्कूलों तथा संस्कृत टोल के लिए इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देशिका जारी कर दी है। राज्य सरकार ने 2024 और 2025 में 10-10 परसेंट के हिसाब से कुल 20 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ाने का अनाउंस किया था।

अप्रैल 2025 में इसका 10 परसेंट दिया गया था। सरकार ने इस साल फरवरी में बाकी 10 परसेंट महंगाई भत्ते के पेमेंट का अनाउंसमेंट किया था। इस बारे में बंगीय टीचर्स एंड एजुकेशन वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी स्वपन मंडल ने कहा कि सरकार DA पाने वाले स्कूलों के टीचरों के लिए घोषित 10 परसेंट DA के पेमेंट में हर बार देरी कर रही है। अब चुनाव से पहले इसका पेमेंट किया जा रहा है। इस पर नज़र रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in