

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट से 8 राज्य विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति (VC) नियुक्ति को मंजूरी मिलने के लगभग एक वर्ष बाद, राज्य के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गुरुवार को संबंधित नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। डायमंड हार्बर विमेंस यूनिवर्सिटी और पंचानन बर्मा यूनिवर्सिटी के मामलों में राजभवन से मंजूरी देर से मिलने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया कुछ समय के लिए अटकी हुई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अब सभी नियुक्तियों को औपचारिक रूप दे दिया गया है।
इस बार अयान भट्टाचार्य को संस्कृत कॉलेज और यूनिवर्सिटी का स्थायी कुलपति नियुक्त किया गया है। वहीं कूच बिहार पंचानन बर्मा यूनिवर्सिटी में संचारी रॉय मुखर्जी, हरिचंद गुरुचंद यूनिवर्सिटी में निमाई चंद्र साहा, बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी में अरुणासिस गोस्वामी, वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी में देबब्रत मित्रा, रायगंज यूनिवर्सिटी में अर्नब सेन, उत्तर बंग कृषि यूनिवर्सिटी में देबब्रत बसु को परमानेंट VC के तौर पर नियुक्त किया गया है।