

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 'WBCAP मेरिट लिस्ट 2026' को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तय समय-सीमा के अनुसार जारी किया है। स्टूडेंट्स 19 मई की दोपहर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर एप्लीकेशन जमा कर सके। एप्लीकेशन विंडो 1 जून तक खुला हुआ था। जिन कैंडिडेट्स ने राज्य के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल (WBCAP) के जरिए काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में है या नहीं। अगर उनका नाम लिस्ट में है, तो वे हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार एडमिशन के अगले स्टेप्स पूरे कर सकते हैं।
डिपार्टमेंट के शेड्यूल के अनुसार, अलॉट की गई सीटों के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया 9 से 15 जून तक होगी। अलॉट की गई सीटों के लिए अपग्रेड राउंड 20 से 23 जून तक आयोजित किया जाएगा। एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए 27 जून से 4 जुलाई के बीच अपने संबंधित एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में जाना होगा। क्लास 6 जुलाई से शुरू होगी।