आज से शुरू होगी उच्च माध्यमिक की परीक्षा

7 लाख 10 हजार 811 परीक्षार्थी हाेंगे शमिल छात्र 44.40% और छात्राएं 55.60% छात्राओं की संख्या छात्रों से 79,347 अधिक
आज से शुरू होगी उच्च माध्यमिक की परीक्षा
Published on

उच्च माध्यमिक बोर्ड का हेल्पडेस्क नंबर यह है : WBCHSE (विद्यासागर भवन) : 6289886606/033-23213216/033-23370792

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 2026 उच्च माध्यमिक परीक्षा आज, गुरुवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 27 फरवरी तक जारी रहेगी। इस बार सेमेस्टर-4 के साथ सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री और ओल्ड सिस्टम की उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित होने जा रही है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार परीक्षा के लिए कुल 7 लाख 10 हजार 811 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। इसमें छात्रों की संख्या 3,15,732 और छात्राओं की संख्या 3,95,079 है। इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से 79,347 अधिक है। प्रतिशत के आधार पर छात्र 44.40% और छात्राएं 55.60% हैं। सेमेस्टर-4 में कुल 6,35,864 परीक्षार्थी हैं, जिनमें छात्रों की संख्या 2,82,782 जबकि छात्राओं की संंख्या 3,53,082 हैं। सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री में 59,452 और ओल्ड सिस्टम की परीक्षा में 15,495 परीक्षार्थी हैं। पूरे राज्य में कुल 2,103 सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। 104 सेंटर्स सेंसिटिव वेन्यू हैं। सेमेस्टर-4 की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। म्यूजिक, विजुअल आर्ट्स और वोकेशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षा सुबह 10 से 11:15 बजे तक चलेंगे। वहीं सेमेस्टर-3 की परीक्षा दोपहर 1 से 2:15 बजे तक और ओल्ड सिस्टम की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर सेंटर्स पर पहुंचने के लिए कहा गया है। सेमेस्टर-4 परीक्षा का प्रश्न पत्र सादा, सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की ओएमआर शीट येलो और ओल्ड सिस्टम की परीक्षा का प्रश्न पत्र ब्लू रंग का होगा। बोर्ड ने कहा कि अनुशासन और सुरक्षा के साथ परीक्षा संचालित होगी। उच्च माध्यमिक बोर्ड का हेल्पडेस्क नंबर यह है : WBCHSE (विद्यासागर भवन) : 6289886606/033-23213216/033-23370792

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in