‘उत्सश्री’ पोर्टल ठप, शिक्षकों ने दायर की याचिका

‘उत्सश्री’ पोर्टल ठप, शिक्षकों ने दायर की याचिका
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'उत्सश्री' पोर्टल, जो शिक्षकों के तबादलों के लिए समर्पित एक ऑनलाइन मंच है, 2022 से काम नहीं कर रहा है, ऐसे आरोप सामने आए हैं। नतीजतन, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ गई है। शिक्षकों ने अब ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए एक याचिका दायर की है। स्कूल शिक्षा विभाग सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न रणनीतियां तैयार कर रही है।इस बारे में 'बांगीय शिक्षक व शिक्षाकर्मी समिति' की ओर से कहा गया है कि एक याचिका दायर की गई है।

इस याचिका में मांग की गई है कि यदि कोई शिक्षक शहर से गांव में तबादले के लिए आवेदन करता है, तो उसके इस अनुरोध को बिना किसी शर्त के स्वीकार किया जाना चाहिए। संगठन के महासचिव स्वपन मंडल ने कहा, "हमने ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की अपील करते हुए एक याचिका दायर की है। विभाग का यह भी कहना है कि शहर में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षकों की संख्या असल में छात्रों की संख्या से ज़्यादा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in