जटेश्वर हाई स्कूल में वॉकी-टॉकी से जुड़े शिक्षक, मोबाइल को कहा अलविदा

1 मेन गेट, 1 टीचर इंचार्ज, 1 एकेडमिक काउंसिल और 1 नोडल ऑफिसर के पास है वॉकी-टॉकी
जटेश्वर हाई स्कूल में वॉकी-टॉकी से जुड़े शिक्षक, मोबाइल को कहा अलविदा
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अलीपुरदुआर जिले के फलाकाटा ब्लॉक में जटेश्वर हाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। स्कूल के बड़े कैंपस में बेहतर बातचीत के लिए स्कूल प्रशासन ने वॉकी-टॉकी सेट का इस्तेमाल शुरू किया है। यह कदम राज्य शिक्षा विभाग के हालिया निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें शिक्षकों को क्लासरूम में मोबाइल फोन ले जाने से मना किया गया था। इस हायर सेकेंडरी स्कूल में 2 हजार से ज्यादा छात्र और 32 शिक्षक हैं। पहले शिक्षक आपस में जुड़े रहने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। हालांकि अब वे अपने मोबाइल फोन शिक्षकों के कॉमन रूम में बने लॉकर में रखते हैं और अपने खाली समय में उनका इस्तेमाल करते हैं।

क्या कहा स्कूल के टीचर इंचार्ज ने?

स्कूल के टीचर इंचार्ज अमित कुमार दत्ता ने बताया कि पहली बार वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षा के दौरान किया गया था। इसके इस्तेमाल के बाद लगा कि यह मोबाइल की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक है। ऐसे में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी कैंपस में वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि हमारा कैंपस काफी बड़ा है, इसलिए शिक्षकों तक जल्दी पहुंचना मुश्किल होता था, खासकर तब जब वे क्लास में होते थे। इस समस्या को हल करने के लिए, हमने बेहतर बातचीत के लिए वॉकी-टॉकी शुरू करने का फैसला किया।

4 सेट वॉकी-टॉकी का किया जा रहा इस्तेमाल

अमित कुमार दत्ता ने बताया कि फिलहाल 4 सेट वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1 मेन गेट, 1 टीचर इंचार्ज, 1 एकेडमिक काउंसिल और 1 नोडल ऑफिसर के पास है। वॉकी-टॉकी के और भी सेट खरीदने की योजना बनायी जा रही है, ताकि हर शिक्षक के पास एक वॉकी-टॉकी हो सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in