SSC ग्रुप C परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 4,893 बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी शामिल

OMR की कार्बन कॉपी से अभ्यर्थी संतुष्ट अभ्यर्थियों ने बताया, प्रश्नपत्र आसान था
SSC ग्रुप C परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 4,893 बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी शामिल
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : SSC की ग्रुप C पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गई। अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस परीक्षा में राज्य सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एसएससी सूत्रों के अनुसार, दूसरे राज्यों से कुल 4,893 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 1,738 अभ्यर्थी बिहार से थे। इसके अलावा झारखंड से 1,400 और उत्तर प्रदेश से 1,200 उम्मीदवार शामिल हुए। ग्रुप C पदों के लिए कुल रिक्तियां 2,989 हैं, जबकि कुल आवेदकों की संख्या 8 लाख 4 हजार बताई गई है। परीक्षा राज्य भर के 1,693 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1:50 बजे समाप्त हुई। प्रश्नपत्र 60 अंकों का था। अभ्यर्थियों ने OMR शीट की कार्बन कॉपी मिलने पर संतोष जताया। SSC के चेयरमैन सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मालदह, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी और बर्दवान समेत कई जिलों में कुछ अभ्यर्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गए थे। नियमों के उल्लंघन के कारण उनके परीक्षा परिणाम रद्द कर दिए गए हैं।

क्या कहा शिक्षा मंत्री ने?

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने X हैंडल के माध्यम से कहा कि कुल एप्लिकेंट्स में से 84 परसेंट कैंडिडेट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि दूसरे राज्यों के 4,893 कैंडिडेट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। यह पश्चिम बंगाल सरकार की ट्रांसपेरेंसी और निष्पक्षता पर कैंडिडेट्स के भरोसे का एक शानदार उदाहरण है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in