SSC : ग्रुप C-D कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन सुधार का अंतिम मौका

ग्रुप-C की 2,989 और ग्रुप-D की 5,488 वैकेंसी 1 और 8 मार्च को होगी परीक्षा
SSC : ग्रुप C-D कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन सुधार का अंतिम मौका
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : SSC ने ग्रुप C और D के कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन में कोई भी गलती को सुधारने का मौका दिया है। SSC ग्रुप C और D के शिक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए परीक्षा 1 और 8 मार्च को होगी। उससे पहले कमीशन ने एक नोटिफिकेशन में बताया है कि कैंडिडेट्स 3 से 8 फरवरी के बीच एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स सुधार करना चाहते हैं, वे अपने एप्लीकेशन फॉर्म के 'एडिट ऑप्शन' में जाकर ऐसा कर सकते हैं।

SSC ने कहा कि पहले यह देखा गया था कि 9वीं और 10वीं के एप्लीकेशन में कुछ कैंडिडेट्स अपनी जाति कैटेगरी नहीं लिखे थे और वे फिर से सुधार के लिए कोर्ट में अप्लाई किये थे। शिक्षाकर्मियों के साथ यह देरी न हो, इसलिए सुधार का यह मौका दिया जा रहा है। ग्रुप-C की 2,989 वैकेंसी और ग्रुप-D की 5,488 वैकेंसी हैं। दोनों पोस्ट पर भर्ती के लिए करीब 16 लाख कैंडिडेट्स पहले ही अप्लाई कर चुके हैं। गौरतलब है कि ग्रुप C में भर्ती के लिए करीब 8 लाख 13 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है और ग्रुप D में भर्ती के लिए करीब 8.5 लाख 20 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in