बंगाल के सभी स्कूलों व मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना जरूरी : दिलीप घोष

बंगाल के सभी स्कूलों व मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना जरूरी : दिलीप घोष
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि राज्य भर के सभी स्कूलों और मदरसों में जहां भी सरकारी फंड का इस्तेमाल होता है, वहां 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य है। सरकारी आदेश के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी मदरसों में असेंबली की प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना तत्काल प्रभाव से जरूरी कर दिया है।

दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा कि सभी स्कूलों और मदरसों, जहां भी सरकारी फंड का इस्तेमाल होता है, वहां 'वंदे मातरम' गाया जाएगा। इसपर ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने कहा कि मदरसा इस आदेश को थोपने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर इस निर्देश को लागू किया गया, तो सभी मुसलमान ऐसे फरमान का विरोध करने के लिए एकजुट हो जाएंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in