नकली लेटरहेड पर फैलाई गई अफवाह, काउंसिल ने बताया पूरी तरह बेबुनियाद

नकली लेटरहेड पर फैलाई गई अफवाह, काउंसिल ने बताया पूरी तरह बेबुनियाद
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हायर सेकेंडरी स्तर के लिए सेमेस्टर सिस्टम को मौजूदा शैक्षणिक सत्र से बंद किया जा रहा है। ऐसी एक सूचना फैलना शुरू हुई। काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन के आधिकारिक लेटरहेड पर छपी और इसके अध्यक्ष, पार्थ कर्मकार के हस्ताक्षर वाली इस सूचना के फैलते ही तुरंत हंगामा मच गया। इसके बाद काउंसिल तुरंत हरकत में आई। पता चला कि फैली हुई सूचना पूरी तरह से नकली थी। अब इस बात की जांच की मांग उठ रही है, कि यह फर्जी सूचना कैसे बनाई गई और यह कैसे फैल गई। इस संबंध में, काउंसिल ने विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

गुरुवार को एक सूचना जारी करते हुए, काउंसिल ने स्पष्ट किया कि सेमेस्टर सिस्टम को रद्द करने के संबंध में उसके नाम से फैल रही सूचना पूरी तरह से नकली और बेबुनियाद है। काउंसिल का इससे बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है। बंगीय शिक्षक व शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव, स्वपन मंडल ने कहा, हम इस मामले की व्यापक जांच की मांग करते हैं और जोर देते हैं कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस बारे में परिषद के अध्यक्ष पार्थ कर्मकार ने मामले में शामिल लोगों का पर्दाफ़ाश करने के बारे में कहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in