माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए PPS-PPR आवेदन प्रक्रिया शुरू

22 मई मध्यरात्रि तक जारी रहेगी प्रक्रिया
माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए PPS-PPR आवेदन प्रक्रिया शुरू
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (PPS) और पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (PPR) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 4 मई से शुरू हो चुकी है और 22 मई मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। बोर्ड ने बताया कि सफल छात्र प्रति विषय 80 रु. शुल्क देकर PPS के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि असफल छात्र प्रति विषय 100 रु. शुल्क के साथ PPR के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन केवल स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 22 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in