शिक्षकों के DA का भुगतान जल्द संभव, विकास भवन ने नवान्न को भेजी SOP

शिक्षकों के DA का भुगतान जल्द संभव, विकास भवन ने नवान्न को भेजी SOP
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शिक्षकों का बकाया महंगाई भत्ता (DA) जल्द ही मिल सकता है। विकास भवन इस लक्ष्य के एक कदम और करीब पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को नवान्न स्थित राज्य वित्त विभाग को एक 'मानक संचालन प्रक्रिया' (SOP) सौंपी गई थी। हालांकि, शिक्षक अब भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। शिक्षकों के संगठनों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि 18 अप्रैल तक भत्ता वितरित नहीं किया गया, तो वे अदालत की अवमानना की याचिका दायर करेंगे। सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल को राज्य वित्त विभाग ने स्कूल और उच्च शिक्षा विभागों को महंगाई भत्ते के संबंध में एक निर्देश जारी किया था।

उनसे 13 अप्रैल तक भत्ता वितरित करने की कार्यप्रणाली (SOP) से संबंधित विवरण जमा करने को कहा गया था। सूत्रों का कहना है कि इस निर्देश का पालन करते हुए स्कूल और उच्च शिक्षा विभागों ने 13 अप्रैल की शाम को अपनी रिपोर्ट वित्त विभाग को सौंप दी। इसके बाद, वित्त विभाग से महंगाई भत्ते के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की उम्मीद है। बंगीय शिक्षक व शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव स्वपन मंडल ने कहा कि बजट में घोषित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते या 7वें वेतन आयोग को लागू करने के संबंध में अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in