संसद ने जारी की तीसरे सेमेस्टर सप्लीमेंट्री की 'आंसर की'

संसद ने जारी की तीसरे सेमेस्टर सप्लीमेंट्री की 'आंसर की'
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तीसरे सेमेस्टर की सप्लीमेंट्री परीक्षा 27 फरवरी को खत्म हो गई। परीक्षा की 'आंसर की' शनिवार 28 फरवरी से उपलब्ध करा दी गयी। उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने कहा है कि अगर कैंडिडेट्स को जवाब पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें बताने का मौका मिलेगा।'आंसर की' के साथ क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट्स द्वारा मार्क किए गए जवाब भी पब्लिश किए गए हैं। अगर कैंडिडेट्स को पब्लिश किए गए जवाबों पर कोई आपत्ति है, तो वे बता सकते हैं। एक्सपर्ट्स शिकायत की जांच करेंगे। शिकायत दर्ज करने के लिए पोर्टल 10 से 12 मार्च तक खुला रहेगा। हालांकि, जवाब पर आपत्ति करने वालों को प्रति सब्जेक्ट 200 रुपये जमा करना होगा। शिकायत देखने के बाद, अगर एप्लीकेंट का एप्लीकेशन वैलिड है, तो उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद पैसे वापस कर देगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in