पुराने सिलेबस के छात्रों को मौका, सेमेस्टर सिस्टम में कर सकते हैं पढ़ाई

'ऑप्शन फॉर्म' भरना अनिवार्य 1 से 17 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म
पुराने सिलेबस के छात्रों को मौका, सेमेस्टर सिस्टम में कर सकते हैं पढ़ाई
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पुराने सिलेबस के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह सूचना खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जो अब तक उच्च माध्यमिक परीक्षा पास नहीं कर पाये हैं। वे उम्मीदवार जो नियमों के अनुसार कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा पुराने सिलेबस में पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक टेस्ट परीक्षा या H.S. परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं या सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें 2026-27 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 12 में सेमेस्टर सिस्टम के तहत नयी शुरुआत करने की अनुमति दी गई है।

इच्छुक छात्रों को 'ऑप्शन फॉर्म' भरना अनिवार्य होगा। यह फॉर्म काउंसिल के पोर्टल पर संबंधित स्कूल के लॉगिन के माध्यम से 1 से 17 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। फॉर्म जमा और स्वीकृत होने के बाद छात्र सेमेस्टर सिस्टम के अनुसार कक्षा 12 में पढ़ाई कर सकेंगे। छात्र H.S. परीक्षा के सेमेस्टर 3 और 4 के लिए नामांकन फॉर्म भी भर सकेंगे।

हालांकि, फॉर्म भरते समय कुछ छात्रों को अपने विषय संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है। जो छात्र पुराने वार्षिक सिस्टम के तहत ही पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऑप्शन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। वे पहले की तरह नामांकन फॉर्म भरकर H.S. की परीक्षा दे सकते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in