अब स्कूल भी जान सकेंगे अपना परफॉर्मेंस, 2026 रिजल्ट में नया बॉक्स प्लॉट सिस्टम लागू

अब स्कूल भी जान सकेंगे अपना परफॉर्मेंस, 2026 रिजल्ट में नया बॉक्स प्लॉट सिस्टम लागू
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उच्च माध्यमिक 2026 का रिजल्ट घोषित करने के दौरान संसद के प्रेसिडेंट पार्थ कर्मकार ने जानकारी दी कि इस बार हेडमास्टर यह जान पाएंगे कि राज्य के किसी स्कूल का ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार स्कूल अपने स्कूल के डेटा को एक नये तरीके से एनालाइज कर पाएंगे। इसे 'बॉक्स प्लॉट' कहा जाता है। संसद सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी सभी स्कूलों के पोर्टल पर दी जाएगी। वहां, संबंधित स्कूल अधिकारी आसानी से देख पाएंगे कि उनके स्टूडेंट्स के मिले मार्क्स के आधार पर स्कूल कहां है। इससे स्कूल के ओवरऑल रिजल्ट का भी पता चल जाएगा। इससे स्कूल अलग-अलग सब्जेक्ट्स की तुलना कर पाएंगे। जैसे कोई स्टूडेंट पर्सेंटाइल के जरिए जान सकता है कि वह कहां है, वैसे ही स्कूल भी अपने स्कूल की ओवरऑल पोजीशन जान पाएंगे। माना जा रहा है कि अगर स्कूलों के पास यह तस्वीर होगी, तो वे स्टूडेंट्स की कमजोरियों को पहचान पाएंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in