‘पेपर आसान था’, सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर छाई खुशी

एडमिट कार्ड और चेकिंग के बाद दिया गया प्रवेश एग्जाम सेंटर के 100 मीटर के अंदर जेरॉक्स शॉप पूरी तरह रहेंगे बंद
‘पेपर आसान था’, सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर छाई खुशी
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा के साथ अपने जीवन के पहले महत्वपूर्ण पड़ाव पर कदम रख दिया है। सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई है और मंगलवार को इसका दूसरा दिन था। मंगलवार को सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा थी। इस दौरान सन्मार्ग की टीम ली मेमोरियरल मिशन स्कूल पहुंची, तो देखा कि परीक्षा देकर बाहर निकलते समय छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र पहले दिन की तरह ही काफी सरल और संतुलित था। जिस विद्यार्थी ने ध्यानपूर्वक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई की होगी, उनके लिए सभी प्रश्नों का उत्तर देना आसान रहा। उन लोगों ने कहा कि सभी प्रश्न सिलेबस के अंदर से आए थे। निर्धारित समय के अंदर सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जा सके, ऐसे प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान सेफ्टी और सिक्योरिटी का पूरा ध्यान दिया गया था। छात्रों के एडमिट कार्ड देखकर और पूरी चेंकिंग करके प्रवेश करने दिया जा रहा था। केंद्र में 10 बजे से छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। छात्रों को प्रश्न पत्र सुबह 10.45 बजे दिया गया था।

अभिभावकों ने कहा, हौसला देने और उत्साहवर्धन करने आए हैं

परीक्षा केंद्र के बाहर अपने बच्चे का इंतजार करते अभिभावक मुमताज आलम ने कहा कि देखते देखते बच्चा इतना बड़ा हो गया और आज अपनी जीवन की पहली बड़ी परीक्षा दे रहा हैं। परीक्षा के लिए उसकी मेहनत देखा हूं, अब बस प्रार्थना है कि बच्चा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। आईमा आलम ने कहा कि, मेरी बहन माध्यमिक की परीक्षा दे रही है और मैं हौसला देने आई हूं।

क्या कहा परिक्षार्थियों ने

अंजना मुर्मु ने कहा कि उसकी इंग्लिस की परीक्षा थी और उसने सभी प्रश्नों का उत्तर लिखा है। प्रश्न आसान था और सिलेबस के अंदर से आया था। कोयल हाजरा ने कहा कि परीक्षा काफी अच्छी रही। आगे भी सभी विषयों की परीक्ष अच्छी जाए, बस उसकी अच्छे से तैयारी करनी है। परीक्षा केंद्र में कफी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है।

बोर्ड प्रेसिडेंट ने जेरॉक्स शॉप कराया बंद

मंगलवार को माध्यमिक बोर्ड प्रेसिडेंट रामानुज गंगोपाध्याय स्कूल में परीक्षा कैसी चल रही है, यह देखने निकले। उस समय शेखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के बाहर एग्जाम सेंटर के 100 मीटर के अंदर एक जेरॉक्स शॉप खुली दिखी। फिर वह खुद दुकान पर आए और पुलिस को बुलाकर उसे बंद करवा दिया। सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने खास गाइडलाइंस दी है कि एग्जाम सेंटर के पास की जेरॉक्स शॉप एग्जाम के दिनों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। इस बारे में बोर्ड प्रेसिडेंट रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा कि हमारे पास साफ निर्देश हैं कि एग्जाम के दौरान एग्जाम सेंटर के 100 मीटर के अंदर कोई भी जेरॉक्स शॉप नहीं खोला जा सकता।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in