पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण, कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी के मामले आये सामने

आज, मंगलवार को होगी सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा
पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण, कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी के मामले आये सामने
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सोमवार को माध्यमिक की परीक्षा शुरू हो गई। इस दिन फर्स्ट लैंग्वेज की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद माध्यमिक बोर्ड के सेक्रेटरी सुब्रत घोष ने बताया कि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। हालांकि कुछ जगहों पर फेक एडमिट कार्ड, माेबाइल पकड़े जाने समेत अन्य मामले सामने आए, जिसके बाद परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई। सेक्रेटरी ने बताया कि मोबाइल पकड़े जाने पर बांकुड़ा के एक छात्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके अलावा खड़गपुर में एक छात्र काे फेक एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र में घुसते समय पकड़ा गया। 2 छात्रों ने परीक्षा के दौरान आंसर शीट के पन्ने फाड़ दिये, ऐसा बताया गया है। बोर्ड के नियमों के मुताबिक सुबह 10 बजे से स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। हालांकि छात्रों को क्वेश्चन पेपर सुबह 10:45 बजे से बांटे गए। इस साल परीक्षा के लिए कुल 9,71,340 छात्रों ने नामांकन कराया था। परीक्षा कुल 2,682 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि आज, मंगलवार काे सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in