3 दिन बाद शुरू होगी माध्यमिक परीक्षा, 9.71 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

3 दिन बाद शुरू होगी माध्यमिक परीक्षा, 9.71 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

SIR के बीच किया जा रहा माध्यमिक परीक्षा का आयोजन परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर बोर्ड ने छात्रों से की समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 2026 माध्यमिक परीक्षा शुरू हाेने में मात्र 3 दिन बाकी रह गये हैं। परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक जारी रहेगी। इस बार माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 9,71,340 छात्रों ने नामांकन कराया है, जिसमें मेल कैंडिडेट्स की संख्या 4,26,733 और फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या 5,44,606 है। इसके अलावा 1 कैंडिडेट ट्रांसजेंडर है। इस बार देखा जा रहा है कि फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या अधिक है। पिछले साल की तुलना में इस साल छात्रों की संख्या लगभग 1,915 अधिक है। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रेसिडेंट रामानुज गंगोपाध्याय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से विशेष तैयारियां कर ली गई हैं। छात्रों की सेफ्टी और सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। हालांकि माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के साथ ही SIR का काम भी जारी है। हालांकि बोर्ड के पास अभी तक यह हिसाब नहीं है कि कितने टीचर BLO या AERO के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि SIR के माहौल में माध्यमिक परीक्षाएं सुचारु रूप से कैसे आयोजित होंगी। बोर्ड प्रेसिडेंट ने कहा कि हर सेंटर को डिस्ट्रिक्ट लेवल से एक ऑफिसर-इन-चार्ज हेड करता है, जो अपने अधिकार क्षेत्र में सेंटर और उसके वेन्यू के ओवरऑल मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है, जबकि इंस्टीट्यूशन का हेड आमतौर पर सेंटर सेक्रेटरी और वेन्यू सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। हालांकि बोर्ड के पास यह हिसाब नहीं है कि इस समय कितने स्कूल डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर चुनाव के काम में लगे हैं। इस बारे में रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा कि हमने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और इलेक्शन कमीशन को चिट्ठी लिखी है। हमें उम्मीद है कि एग्जाम के दौरान टीचर्स को SIR के काम से दूर रखा जाएगा।

कितने सेंटर्स पर आयोजित होगी परीक्षा

कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड के प्रेसिडेंट ने बताया कि कुल 2682 परीक्षा केंद्र चुने गए हैं। इनमें से 945 मेन परीक्षा केंद्र और 1737 सब-केंद्र हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। क्वेश्चन पेपर सुबह 10:45 बजे से बांटे जाएंगे। क्वेश्चन पेपर 485 सुपरवाइजर तक पहुंच चुके हैं।

1 दिन में कितने छात्रों ने कराया नामांकन

प्रेसिडेंट ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत 9,000 से ज्यादा स्कूल हैं, उनमें से कुछ ने दिसंबर तक भी अपना नाम एनरोल नहीं किया था। इसलिए उनके लिए पोर्टल 27 और 28 जनवरी को फिर से खोला गया। देखा गया कि इस दौरान 954 स्कूलों से 1,966 कैंडिडेट्स ने नामांकन किया है। इसके अलावा पिछले साल दिसंबर में बोर्ड ने 134 कैंडिडेट्स से 5,000 का फाइन लेकर रजिस्ट्रेशन और एनरोलमेंट प्रोसेस पूरा किया था। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन के पूरे सहयोग के साथ परीक्षा आयोजित की जा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in