गणित की परीक्षा में 8 परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़े गए, परीक्षा रद्द

गणित की परीक्षा में 8 परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़े गए, परीक्षा रद्द
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा के दौरान सोमवार को एक बार फिर परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किये गये। इस दिन गणित की परीक्षा थी। हालांकि सिक्योरिटी बहुत कड़ी थी। फिर भी राज्य में विभिन्न सेंटर्स से 8 कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। इसमें कोलकाता भी शामिल है। इस दिन एग्जाम बुक फाड़ने की भी एक घटना हुई। बोर्ड का दावा है कि कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, बांकुड़ा, साउथ 24 परगना, हुगली, अलीपुरदुआर, पुरुलिया और कूचबिहार से कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है।

67 कैंडिडेट्स ने हॉस्पिटल से परीक्षा दी है। इस बीच क्वेश्चन पेपर को लेकर कैंडिडेट्स में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कई स्टूडेंट्स की शिकायत है कि सवाल काफी मुश्किल थे। वहीं कई स्टूडेंट्स का कहना था कि सवाल अच्छे थे। इस बारे में माध्यमिक एजुकेशन बोर्ड के प्रेसिडेंट रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा कि इस साल सवालों को लेकर कम शिकायतें हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in