

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : 2026 माध्यमिक परीक्षा आज, सोमवार से शुरू हो रही है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार परीक्षा के लिए कुल 9,71,340 छात्रों ने नामांकन कराया है। इसमें मेल कैंडिडेट्स की संख्या 4,26,733 और फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या 5,44,606 है। इसके अलावा 1 कैंडिडेट ट्रांसजेंडर है। इस बार कुल 2682 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 945 मेन परीक्षा केंद्र और 1737 सब-केंद्र हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। क्वेश्चन पेपर सुबह 10:45 बजे से बांटे जाएंगे। ऐसे में छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। बोर्ड ने परीक्षा के सफल और सुचारु आयोजन के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। परीक्षा के दिनों में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
यह है हेल्पलाइन नंबर्स
सेंट्रल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 033-23213813, 033-23372282 और 033-23592277 जारी किये गये हैं। क्षेत्रीय स्तर पर बर्दवान (0342-2662377), मिदनापुर (03222-275524), कोलकाता (033-23213811) और उत्तर बंगाल (0353-2999677) के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम नंबर भी उपलब्ध कराये गये हैं। अत्यधिक आपात स्थिति में प्रेसिडेंट यूनिट (033-23213089), सेक्रेटरी यूनिट (033-23213816) और असिस्टेंट सेक्रेटरी यूनिट, गोपनीय शाखा (033-23213216) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान छात्रों की जरूरतों के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से 9432610039, यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां की गयी हैं।