अब तक 103 स्टूडेंट्स ने नहीं लिये एडमिट कार्ड

अब तक 103 स्टूडेंट्स ने नहीं लिये एडमिट कार्ड
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माध्यमिक की परीक्षाएं आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो रही हैं, मगर 31 जनवरी को रात तक रजिस्टर्ड कुल 103 स्टूडेंट्स ने अपने एडमिट कार्ड नहीं लिये थे, ऐसा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है। स्टूडेंट्स के फायदे के लिए, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से पहले आखिरी समय में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक पोर्टल खोला था। वहां, आखिरी समय में 954 स्कूलों के कुल 1,966 कैंडिडेट्स के नाम एडमिट कार्ड के लिए रजिस्टर्ड थे। उनमें से 86 स्कूलों के 103 स्टूडेंट्स ने एडमिट कार्ड नहीं लिये। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन 86 स्कूलों के 103 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की है। इनको बोर्ड की ओर से रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच एडमिट कार्ड लेने का मौका दिया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in