कलकत्ता लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

नैना चटर्जी पर एक के बाद एक लगे हैं कई आरोप कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विधायक अशोक देव को सौंपा इस्तीफा
कलकत्ता लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा
REP
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नैना चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। पिछले कुछ महीनों में उनपर एक के बाद एक कई आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर उन्होंने कसबा लॉ कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विधायक अशोक देव के घर जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था। कसबा लॉ कॉलेज में कुछ दिनों पहले प्रथम वर्ष की छात्रा से बलात्कार की घटना सामने आयी थी। इस घटना का मुख्य अभियुक्त तृणमूल का एक छात्र नेता बताया जा रहा है। हालांकि वाइस प्रिंसिपल पर शुरू से ही इन सभी गतिविधियों में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के आरोप लगते रहे हैं।

उप-प्राचार्य के हस्ताक्षर को लेकर हुआ था विवाद

घटना वाले दिन रजिस्टर बुक में वाइस प्रिंसिपल के हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति को भेजी गई। सीयू की कार्यवाहक वीसी शांता दत्ता डे ने उस दिन कहा था कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नैना चटर्जी ने हमेशा खुद को निर्दोष बताया है। उस दिन उन्होंने कहा कि मैंने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के पास जाकर अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। कॉलेज को अच्छी तरह से चलाने में मुझे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है और वे बहुत मानसिक दबाव महसूस कर रही हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in