जेयू में ICC इलेक्शन को लेकर WTI और SFI के बीच टकराव

झड़प के दौरान 2 प्रोफेसर घायल यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है : वाइस चांसलर
जेयू में ICC इलेक्शन को लेकर WTI और SFI के बीच टकराव
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) चुनाव को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को स्टूडेंट्स के दो गुटों के बीच हुई झड़प में 2 प्रोफेसर घायल हो गए। शुक्रवार को स्टूडेंट बॉडी के सदस्यों के बीच विवाद बढ़कर झगड़े में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रोफेसर राजेश्वर सिंह और प्रोफेसर ललित माधव इस झड़प में घायल हो गए। ललित माधव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि राजेश्वर सिंह की चोटें ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं। आरोप है कि उनकी आंख में मुक्का मारा गया, जिसके बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में दोनों गुटों के कुल 6 छात्र भी घायल हुए हैं। यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से WTI और SFI के बीच तनाव बना हुआ था। SFI के एक छात्र सदस्य का दावा है कि वे ICC चुनाव के लिए कैंपेन कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को WTI के सेकंड और थर्ड ईयर के छात्रों ने फर्स्ट ईयर के SFI छात्रों को बुलाकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान SFI के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि प्रोफेसर राजेश्वर लाहिड़ी को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, इस पूरे मामले पर WTI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या कहा जेयू के वीसी ने?

जादवपुर के वाइस चांसलर चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दोनों पक्ष बिना किसी वजह के अशांति फैला रहे हैं। हम सभी पार्टियों के साथ बैठकर बातचीत करेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in