

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सात-आठ सालों के बाद जेयू में अलग-अलग पोस्ट पर परमानेंट अपॉइंटमेंट होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज ने 8 ऑफिशियल पोस्ट पर अपॉइंटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया गया है कि ये अपॉइंटमेंट रजिस्ट्रार, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, फाइनेंस ऑफिसर, फैकल्टी सेक्रेटरी समेत कई जरूरी पोस्ट पर किये जाएंगे। यूनिवर्सिटी के इन जरूरी पोस्ट पर परमानेंट ऑफिसर की कमी की वजह से यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज को एडमिनिस्ट्रेटिव काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परमानेंट वीसी का चार्ज संभालने के बाद चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा था कि वह सबसे पहले ऑफिसर अपॉइंट करने पर फोकस करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि टीचर और एकेडमिक स्टाफ को भी धीरे-धीरे अपॉइंट किया जाएगा।
कब से खाली हैं ये पोस्ट?
जानकारी के मुताबिक जेयू में रजिस्ट्रार का पोस्ट दिसंबर 2024 से खाली है। डिप्टी रजिस्ट्रार के दोनों पोस्ट खाली हैं। इनमें से एक पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। फाइनेंस ऑफिसर का पोस्ट नवंबर 2023 से खाली है। डीन ऑफ स्टूडेंट्स का पोस्ट कई दिनों से खाली है। डेवलपमेंट ऑफिसर का पद 2021 से खाली है। साइंस फैकल्टी सेक्रेटरी और इंजीनियरिंग फैकल्टी सेक्रेटरी के पद 2020-21 से खाली हैं। यहां दो अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्लेसमेंट ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर 2019 से कोई परमानेंट ऑफिसर नहीं है।