HS : मार्क्स सबमिशन की डेडलाइन 8 अप्रैल तक बढ़ी

HS : मार्क्स सबमिशन की डेडलाइन 8 अप्रैल तक बढ़ी
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : काउंसिल से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी नोटिस के अनुसार उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के अंकों को जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

सूचना में बताया गया है कि अब प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के मार्क्स जमा करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। हालांकि यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तिथि के बाद केवल विलंब शुल्क (लेट फाइन) के साथ ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

काउंसिल की ओर से कहा गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में इससे संबंधित कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in