नियम तोड़ा, तो कैंसिल होगी परीक्षा

बोर्ड ने जारी की गाइडलाइंस
नियम तोड़ा, तो कैंसिल होगी परीक्षा
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उच्च माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने वाली है, ऐसे में परीक्षा के नियमों को लेकर बोर्ड की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। काउंसिल की सख्त गाइडलाइंस में कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका पालन नहीं करने पर परीक्षा कैंसिल हो सकती है। आइए एग्जाम देते समय ध्यान देने वाली कुछ जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

क्या है गाइडलाइंस?

निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कागज का टुकड़ा, पाउच, कैलकुलेटर (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर), पेन ड्राइव, राइटिंग पैड, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन, माइक्रोफोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा, गॉगल्स, मेटल ग्लास, बैग या हैंडबैग लाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि परीक्षार्थी सामान्य एनालॉग घड़ी पहन सकते हैं। संसद ने स्पष्ट किया है कि केवल पुराने सिस्टम में परीक्षा देने वाले छात्र ही कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे।परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पाए जाने पर परीक्षा एवं नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। संसद ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे इन नियमों की जानकारी परीक्षार्थियों को गंभीरता से दें। कैंडिडेट्स को टाइम पर एग्जाम सेंटर आने के लिए कहा गया है। इसके अलावा भी बोर्ड की सभी गाइडलाइन फॉलों करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in