12 से 27 फरवरी तक उच्च माध्यमिक के केंद्र वाले स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

12 से 27 फरवरी तक उच्च माध्यमिक के केंद्र वाले स्कूलों में कक्षाएं स्थगित
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के उन सभी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश दिया है, जो उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चुने गए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 12 से 27 फरवरी तक संबंधित विद्यालयों में कक्षा 9 और 10 सहित माध्यमिक अनुभाग की नियमित कक्षाएं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।

यह निर्णय परीक्षा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है। बोर्ड ने सभी संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्रशासन से परीक्षा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने में पूर्ण सहयोग की अपील की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in