उच्च माध्यमिक परीक्षा संपन्न, अगले सत्र से जुड़ेंगे नए विषय

उच्च माध्यमिक परीक्षा संपन्न, अगले सत्र से जुड़ेंगे नए विषय
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षा शुक्रवार यानी 27 फरवरी काे शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हो गई, ऐसा उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद की ओर से बताया गया था। संसद ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि परीक्षा के दौरान दो दुखद सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना 17 फरवरी को पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर बालिका उच्च विद्यालय की दो शिक्षिकाओं के साथ घटी। वहीं दूसरी घटना 23 फरवरी को बांकुड़ा जिले में घटी। इन दोनों घटनाओं पर संसद की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 7,10,920 लोगों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 3,15,784 छात्र और 3,95,136 छात्राएं थीं। द्वार पोर्टल के मुताबिक एब्सेंट परीक्षार्थियों की संख्या 15,739 है। इनमें से 651 दिव्यांग परीक्षार्थी थे। 87 ने अस्पताल या दूसरे हेल्थ सेंटर से परीक्षा दी। इस साल एग्जाम में कुल 12 कैंडिडेट मोबाइल फ़ोन के साथ पकड़े गए हैं, जिसके बाद उनकी पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई है। संसद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु समेत अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in