जानिये! जेयू में कब होगा ICC छात्र प्रतिनिधि चुनाव

फैकल्टी ऑफ आर्ट्स तथा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का चुनाव 8 अप्रैल को फैकल्टी ऑफ साइंस के लिए चुनाव 21 अप्रैल को
जानिये! जेयू में कब होगा ICC छात्र प्रतिनिधि चुनाव
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय ने आईसीसी (ICC) छात्र प्रतिनिधि चुनाव को लेकर रविवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस द्वारा जारी इस नोटिस के अनुसार विश्वविद्यालय के कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग तथा आईएसएलएम (ISLM) फैकल्टी काउंसिल के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नियमित छात्रों के लिए आईसीसी स्टूडेंट्स रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। ISLM में पंजीकृत छात्र अपने पाठ्यक्रम की संबद्धता के आधार पर कला, विज्ञान या इंजीनियरिंग फैकल्टी काउंसिल के अंतर्गत इस चुनाव में भाग लेंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स तथा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए चुनाव 8 अप्रैल को चुनाव आयोजित किया जाएगा। वहीं फैकल्टी ऑफ साइंस के लिए चुनाव 21 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। चुनाव से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और अन्य प्रक्रियात्मक जानकारी जल्द ही अलग से सूचित की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in