फैकल्टी सदस्यों ने दिया इस्तीफ़े और जेयू में प्लेसमेंट सेल हुआ भंग

फैकल्टी सदस्यों ने दिया इस्तीफ़े और जेयू में प्लेसमेंट सेल हुआ भंग
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने आखिरकार प्लेसमेंट सेल को भंग कर दिया है। इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, कि कमेटी में फैकल्टी प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए या नहीं। अधिकारियों ने तर्क दिया था कि प्लेसमेंट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नया सेल बनाया जा रहा है। हालांकि, छात्रों ने इस कदम का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि फैकल्टी सदस्यों को केवल सलाहकार की भूमिका में ही काम करना चाहिए। इस गतिरोध का कोई हल न निकाल पाने के कारण, अधिकारियों ने अंततः सेल को भंग कर दिया।

रजिस्ट्रार सेलिमबॉक्स मंडल ने बताया कि वाइस-चांसलर ने सेल को तभी भंग किया, जब फैकल्टी सदस्यों ने अपने इस्तीफ़े दे दिए थे। इस बारे में जूटा से जनरल सेक्रेटरी पार्थ प्रतीम रॉय ने बताया कि यूनिवर्सिटी हाल ही में हुए मूल्यांकन, जो कुछ महीने पहले ही हुए थे में पीछे रह गई थी, क्योंकि वह प्लेसमेंट के संबंध में पर्याप्त डेटा उपलब्ध कराने में असमर्थ थी। परिणामस्वरूप, लगभग दो महीने पहले एक अलग प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया था, जिसमें फैकल्टी सदस्य और छात्र दोनों शामिल थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in