आगामी शैक्षणिक सत्र से नए विषयों को शामिल करने का निर्णय

आगामी शैक्षणिक सत्र से नए विषयों को शामिल करने का निर्णय
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने आगामी शैक्षणिक सत्र से उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत काउंसिल टॉट कोर्स (CTC) और काउंसिल असिस्टेड कोर्स (CAC) के तहत कई नए विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है। पिछले तीन वर्षों के दौरान संसद ने एच.एस. पाठ्यक्रम में कई ऐसे विषयों को शामिल किया है, जो वर्तमान समय के अनुरूप हैं और छात्रों के बीच रुचि पैदा कर सकते हैं। अब संसद ने इन विषयों में से कुछ को CAC के तहत शामिल करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डेटा साइंस, एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटीि को शामिल किया जा रहा है।

इसके अलावा CTC के अंतर्गत कुछ नए प्रोजेक्ट-आधारित विषय भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी संसद स्वयं लेगी। कक्षाएं ऑनलाइन जूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित की जाएंगी तथा पाठ्यक्रम के विभिन्न अध्यायों के प्री-रिकॉर्डेड वीडियो का भी उपयोग किया जा सकता है। इन विषयों के संचालन की पूरी प्रक्रिया तथा विद्यालयों और छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जल्द ही अधिसूचना के माध्यम से जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार CTC के तहत एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिलेटेड लीगल राइट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड लॉ, इंडोलॉजी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड ग्लोबल सिटिजनशिप विषयों को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in