सीयू में शिक्षकों की भर्ती को लेकर CUTA 19 मार्च को करेगा धरना प्रदर्शन

सीयू में शिक्षकों की भर्ती को लेकर CUTA 19 मार्च को करेगा धरना प्रदर्शन
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (CUTA) ने यूनिवर्सिटी में फैकल्टी सदस्यों की भारी कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को तुरंत शुरू करने की मांग की है। इस बारे में एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रोफेसर शांखायन चौधरी ने बताया कि वे 19 मार्च को यूनिवर्सिटी के कॉलेज स्ट्रीट कैंपस में दरभंगा बिल्डिंग के नीचे धरना प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार सीयू में फैकल्टी की संख्या लगभग 56 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है। विशेष रूप से आर्ट्स फैकल्टी में शिक्षकों की 60 प्रतिशत और साइंस फैकल्टी में 58 प्रतिशत की कमी है।

कुछ विभागों में तो 20 से 25 वर्षों से कोई भर्ती ही नहीं हुई है। बिजनेस मैनेजमेंट, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन और मरीन साइंस जैसे विभाग केवल एक-एक शिक्षक की सेवाओं के साथ काम कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार अधिकारियों से कई बार अपील करने के बावजूद, भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। आरोप हैं कि कुछ साल पहले भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी, वास्तविक भर्ती प्रक्रिया कभी शुरू नहीं हुई। इस बारे में वाइस-चांसलर आशुतोष घोष ने स्वीकार किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ कानूनी पेचीदगियां हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को हल करने के लिए कानूनी सलाह ली गई है और भर्ती के नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे। वहीं CUTA की ओर से कहा गया है कि वे अपने आंदोलन के रास्ते से तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक कि सभी खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होती।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in