

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी (सीयू) का कॉन्वोकेशन सेरेमनी 6 साल बाद होने जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को सीनेट मीटिंग में यह फैसला लिया है। सेरेमनी 23 मार्च को सीयू के सेंटेनरी हॉल में होगी। मंगलवार को सीय के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 1,806 रिसर्चर्स को PhD सर्टिफिकेट मिलेंगे। एक को DSC और दो को D.L.T. मिलेगा। इस बार यूनिवर्सिटी में सीनेट मीटिंग भी 6 साल बाद हुई। पिछली बार सीनेट मीटिंग 2020 में हुई थी, तब आखिरी बार कॉन्वोकेशन हुआ था। बीते सालों में कोई कॉन्वोकेशन सेरेमनी नहीं हुई, रिसर्चर्स को सिर्फ PhD कि डिग्री दी गई थी। बताया गया है कि इसके अलावा भी कई अन्य अवार्ड दिये जाएंगे।
कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वीसी आशुतोष घोष ने कहा कि सीनेट मीटिंग में हुई बातचीत को जल्द ही चांसलर व गवर्नर सी.वी. आनंद बोस को लिखकर भेजा जाएगा। अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट भी गवर्नर को भेजी जाएगी। उनकी मंज़ूरी मिलने के बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा।