रंग, उमंग और सम्मान : भवानीपुर कॉलेज का खास ‘फागुन’ आयोजन

रंग, उमंग और सम्मान : भवानीपुर कॉलेज का खास ‘फागुन’ आयोजन
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : होली का त्योहार नजदीक आते ही माहौल में रंगों की खुशबू, मिठाइयों की मिठास और खुशियों की रौनक घुलने लगती है। ऐसे में द भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज में भी होली को लेकर खास आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी द भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के रेक्टर व स्टूडेंट अफेयर्स के डीन प्रो. दिलीप शाह ने सन्मार्ग को दी। उन्होंने बताया कि होली के उपलक्ष्य मे 28 फरवरी को 'फागुन' का आयाेजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह कॉलेज के सभी नॉन टीचिंग स्टाफ को डेडिकेटेड होगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल कॉलेज के स्टूडेंड, टीचर्स और मैनेजमेंट के लिए कई कार्यक्रम किया जाते है, मगर कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ को लेकर कोई आयोजन नहीं किया जाता है।

इसको ध्यान में रखते हुए होली का त्योहार खासतौर पर नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। इसके अलावा सभी नॉन टीचिंग स्टाफ्स को कई तरह के उपहार दिये जाएंगे। डांस, गाना और कई तरह के कार्यक्रम की छात्र प्रस्तुति करेंगे। सभी मिल जुलकर मौके का आनंद उठाएंगे और 'फागुन' उत्सव इंजॉय करेंगे। उन्होंने कहा कि होली खेलने का स्वरूप भले ही बदल गया है, मगर आज भी त्योहार पर लोगों का उमंग और उत्साह वही पुराना है। पहले लोग होली आने से 10 से 15 दिन पहले से होली मूड में आ जाते थे। बच्चे सड़कों पर रंग लेकर खेलते नजर आने लगते थे। आज होली एक इवेंट बन गया है, मगर यहां भी लोगों में अलग ही उत्साह देखते को मिलता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in