सीयू के छात्रों को राहत, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 1 महीने के लिए स्थगित

23 फरवरी के बजाय 25 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
सीयू के छात्रों को राहत, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 1 महीने के लिए स्थगित
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सिलेबस समय पर पूरा नहीं होने के कारण कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) के छात्रों के एक वर्ग के दबाव के कारण स्नातक के तीसरे सेमेस्टर बी.ए/बी.एस.सी/बी.कॉम थ्योरी परीक्षा की तिथि एक माह बढ़ा दी गयी है। परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होनी थी, मगर सीयू के वीसी आशुतोष घोष ने शुक्रवार को कहा कि 150 कॉलेजों के लाखों छात्रों की थ्योरी परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी।

हालांकि, तीसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा पिछले शेड्यूल के अनुसार 6 मार्च से होगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की समय सीमा 31 जनवरी के बजाय 10 फरवरी कर दी गई है। आंतरिक परीक्षा का आखिरी दिन 13 फरवरी है। ऐसे में वीसी को डर है कि अगर वोटिंग की तारीख तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद घोषित की जाती है, तो अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने वाली पहले सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा की तिथि भी अनिश्चित हो जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in