

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आज माध्यमिक 2026 का रिजल्ट जारी होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह घोषणा की गई है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि रिजल्ट सुबह 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से www.wbbse.wb.gov.in और www.wbbsedata.com व अन्य संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा समाप्त होने के 85 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया जा रहा है। माध्यमिक की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 फरवरी तक जारी थी। इस बार परीक्षा के लिए कुल 9,71,340 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों की संख्या 4,26,733 और छात्राओं की संख्या 5,44,606 थी। इसके अलावा 1 कैंडिडेट ट्रांसजेंडर था। कुल 2682 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।