तीन शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा उनके आवास पर

kolkata, teachers, protest
REP
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रदर्शनकारी शिक्षक फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पहुंचे। रविवार को तीन लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंचा। हालांकि अनुमति नहीं मिलने के कारण उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद शिक्षक अधिकारियों से बात करने के बाद लौट गये। तीन शिक्षक, जो मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे वे संगीता साहा, मीता सरकार और निर्मल बरकंदाज थीं। ये तीनों मुख्यमंत्री से बात करने कालीघाट पहुंचीं। वहां उन्होंने सीएमओ अधिकारियों से बात की। तीनों शिक्षकों ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे दस्तावेज और फोन नंबर ले लिये। शिक्षिका संगीता साहा ने कहा कि पिछली बार हम मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए थे, हमें कालीघाट थाने ले जाया गया था। फिर पता चला कि रविवार को हम मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। इसी के तहत हम यहां आए थे। गौरतलब है कि एसएससी ने शुक्रवार यानी 30 मई को नई भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा अधिसूचना के साथ समीक्षा याचिकाओं पर भी नजर रखेगी। उस माहौल में बेरोजगारों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in