बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल

बदलता मौसम और सेहत
बदलता मौसम
बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्यालसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

दोपहर के समय तेज धूप में पसीने से तरबतर होने पर भी पानी पी लिया तो सुबह

शाम ठंडी हवा के झोंके से खांसी जुकाम की शिकायत हो गई। कभी चाय पी कर

ठंडा पी लिया, कभी लस्सी के बाद काफी, कभी ठंडे पानी से नहा लिए तो कभी गर्म

पानी से। बदलते मौसम में लोग सेहत के प्रति लापरवाह हो गए हैं। यह बेपरवाही

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है।

बदलते मौसम और लापरवाही ने हर शहर में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी व दस्त

जैसी बीमारियों को न्यौता दे दिया है। इन दिनों हर घर में कोई न कोई बीमार पड़ा

है। कहीं उल्टी-दस्त, तो कहीं बुखार, कोई सर्दी जुकाम से परेशान तो कोई इस तपती

धूप में सिर दर्द से बेचैन है। क्या करें ऐसे में ?

ये न करें:-

-चाय-काफी या गर्म चीजों का उपयोग कम करें।

-तंग कपड़े न पहनें।

-तेज गर्मी में बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।

-तली हुई चीजों का सेवन कम करें।

-पसीने में पानी न पीएं।

-पंखा तेज न चलाएं।

-चाय पर ठंडा न पीएं।

-ठंडे पर चाय काफी न पीयें

क्या करें:-

-खाने-पीने की चीजों का ख्याल रखें।

-ठंड पेय पदार्थ जूस, कोल्ड ड्रिंक व शिकंजी का उपयोग ज्यादा न करें।

-गर्मी में शरीर में पानी की खपत ज्यादा होती है, इसलिए खूब पानी पीएं।

-घर से बाहर निकलते समय चेहरे को ढक कर रखें। धूप से बचाव के लिए चश्मे व

-कैप का प्रयोग करें।

-जब ज्यादा पसीना हो तो उसी समय पानी न पीएं। पसीना

-सूखने दें व थोड़ी देर बाद पानी पीएं।

-सूती वस्त्रों का उपयोग करें, जो आरामदेह हों।

-रात को सोते समय अगर थोड़ी ठंडक लगे तो खेस या चादर ओढ़ें।

-फिलहाल छत पर न सोएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in