फिटनेस के लिए आवश्यक है नियमित व्यायाम

फिटनेस
फिटनेस के लिए आवश्यक है नियमित व्यायामसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता। व्यायाम

शरीर का सही संतुलन कायम करता है व शरीर को सुडौल व लचीला भी बनाता है।

इस सही संतुलन व सुडौलता के लिए जरूरी है नियमित व्यायाम करना। आइए देखें

कुछ आसान व्यायाम-

नृत्य द्वारा आप अपने शरीर को सुडौलता प्रदान कर सकती हैं। इससे सम्पूर्ण देहयष्टि

सुडौल बनती है। इसके लिए कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। अपनी मनपसंद के संगीत पर पूरे शरीर को संगीत की लय पर थिरकने दें। इससे आपके पूरे

शरीर का व्यायाम होगा और सम्पूर्ण काया में सुडौलता आएगी।

तैराकी एक बेहतरीन व्यायाम है। अगर आप तैराकी जानती हैं तो आपको तैराकी के

अलावा किसी व्यायाम को करने की आवश्यकता नहीं। वजन घटाने के लिए भी यह

अच्छा व्यायाम है। तैराकी से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। जांघों व पेट में

सुडौलता आती है।

साइकिल चलाना भी एक बेहद आसान व अच्छा व्यायाम है। सुबह उठकर कुछ देर

साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने से मांसपेशियों का व्यायाम तो होता ही है, इसके

अतिरिक्त आपको जितना अधिक पसीना आएगा, उतनी ही चर्बी घटेगी और आपका

वजन कम होगा।

रस्सी कूदना भी एक बेहतरीन व्यायाम है । रस्सी कूदने से जांघों की वर्जिश होती है।

इससे शरीर चुस्त रहता है। रस्सी कूदना, हृदय स्थल की मांसपेशियों के लिए एक

बेहतरीन व्यायाम है। यह नियमित करने से न केवल मोटापा कम होगा बल्कि शरीर

संतुलित रहेगा व नींद भी अच्छी आएगी। सोनी मल्होत्रा(स्वास्थ्य दर्पण)

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in