बच्चों को दें हेल्दी टिफिन

आहार
टिफिन
बच्चों को दें हेल्दी टिफिनसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

बच्चों की पसन्द का टिफिन देना हर मां के लिए एक समस्या है क्योंकि बच्चे जो

खाना चाहते हैं, मां उन्हें आसानी से देना नहीं चाहती। अधिकतर बच्चों की चाहत

जंक और फास्ट फूड हैं जो बच्चों को शारीरिक एनर्जी कुछ समय के लिए तो देते हैं

और भूख भी शांत करते हैं पर बच्चों को उनसे पौष्टिकता नहीं मिलती जिसका

परिणाम है बच्चों का वजन तेजी से बढ़ना, मधुमेह का शिकार होना आदि। या तो

बच्चे ओवरवेट हो जाते हैं या अंडरवेट जो हर हाल में बच्चों के लिए खतरनाक ही है।

कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं जो आप बच्चों को बदल-बदल कर टिफिन में दे सकते हैं।

क्या दें:-

बच्चों को ब्राउन ब्रेड, गोल बंद का सैंडविच काटेज पनीर या चीज़ के स्लाइस के साथ दे

सकते हैं। कोशिश करें उनमें बंद गोभी, गाजर, मटर, आलू को हलका उबाल कर

मसाला, सास या चटनी डालकर ब्रेड में भर कर दे सकते हैं।

बच्चों को स्टफ्ड पराठा टिफिन में दें। पराठे में पनीर, मूली, फूल गोभी प्याज, आलू भर

सकते हैं। स्टफ्ड पराठे के साथ थोड़ा-सा फ्रूट जैम भी रख सकते हैं। बच्चे खुशी से

पराठा खा लेंगे।

बच्चों के टिफिन में फ्रूट चाट बना कर भी डाल सकते हैं। यदि बच्चा फ्रूटचाट पसंद

नहीं करता तो केला, गाजर सेब, नाशपाती, अमरूद धो पोंछकर टिफिन के साथ दे

सकते हैं। बच्चों को फ्रूट से पौष्टिकता भी प्रदान होगी।

सर्दियों में अंकुरित दालें, उनमें खीरा, गाजर, टमाटर, प्याज, धनिया नींबू मिला कर भी

दे सकते हैं। चाहें तो कुछ बादाम, किशमिश काटकर भी मिला सकते हैं।

इडली में सब्जियां जैसे गाजर, मटर, टमाटर, प्याज आदि डालकर वेजिटेबल इडली

तैयार कर दे सकते हैं।

बच्चे नूडल्स खाने के शौकीन हों तो उसमें खूब सारी सब्जियां डालकर दे सकते हैं

जिससे बच्चों के आहार में कुछ सब्जियां भी शमिल हो जाएंगी। सुनीता गाबा(उर्वशी)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in