कैसे पायें स्वस्थ बाल?

हेयर केयर
कैसे पाएं स्वस्थ बाल
कैसे पाएं स्वस्थ बालकैसे पाएं स्वस्थ बाल
Published on

नारी के सौंदर्य में बालों का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है। कवियों ने भी अपने-अपने तरीके से इसे अनेक उपमाएं दी हैं। किसी ने इसे घनघोर घटा की उपाधि दी है तो किसी ने काले बादलों की। प्रत्येक नारी की यह इच्छा होती है कि उसके बाल काले, स्वस्थ और चमकदार हों परंतु उचित देखभाल न करने से बालों का सौंदर्य असमय ही क्षीण हो जाता है।

आज के युग में बाल फैशन का पर्याय बन गये हैं अतः यह जरूरी है कि इन्हें स्वस्थ रखा जाये। यदि हम नियमित रूप से अपने बालों की ओर थोड़ा सा ध्यान केंद्रित करें तो हमारे बाल भी स्वस्थ और सुंदर हो सकते हैं।

बाल तीन प्रकार के होते हैं- रूखे बाल, तैलीय बाल और सामान्य बाल। बालों के उपचार के लिए पहले इनका प्रकार जानना जरूरी है-

रूखे बाल

यदि आपके बाल रूखे हैं तो समझ लीजिए कि आपके बालों को पोषण की आवश्यकता अधिक है। इसके लिए आप हमेशा माश्चराइजर और कण्डीशनर मिश्रित शैम्पू का प्रयोग करें। रोजाना बाल धोने के लिए माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग करें।

रूखे बालों को टूटने से बचाने के लिए जैतून के तेल से सिर की मालिश करें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त आहार सम्मिलित करें। सोने से पहले बालों को अच्छी तरह से ब्रश करें। मानसिक तनाव से बचें।

तैलीय बाल

यदि आपके बाल तैलीय हैं तो बालों में ब्रश का प्रयोग कम करें। माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर की जगह आप बेसन का प्रयोग कर सकती हैं। तैलीय बालों में शैम्पू के बाद थोड़े से पानी में सिरका और नींबू का रस डालकर बालों को धोयें। आहार में तली चीजों का प्रयोग कम करें।

सामान्य बाल

यदि आपके बाल सामान्य हैं तो इनको ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं है। बालों के लिए कैमिकल का प्रयोग कम करें और संतुलित आहार लें समय-समय पर कंडीशनर का प्रयोग करें।

बालों का निर्माण एक कोमल तन्तु से होता है। अतः उनके सौंदर्य के लिए उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल जरूरी है। बालों का सौंदर्य आप पर निर्भर करता है। आप इन्हें जैसा चाहें वैसा बनायें। संजय पाठक(स्वास्थ्य दर्पण)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in