आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि हमारी जीवन शैली भी है

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि हमारी जीवन शैली भी है

Published on

कोलकाता :

यहां श्री दिगम्बर जैन औषधालय में गत बुधवार को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा, \"आयुर्वेद - विश्व की सर्वश्रेष्ठ एवं प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति रहा है। इसका महत्व एवं लाभ सभी को हजारों वर्षों से मिल रहा है। \" उन्होंने कहा, \"आज भी इसके महत्व को समझकर विश्व के स्वास्थ्य समाधान के लिये शोध किये जा रहे हैं। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि हमारी जीवन शैली भी है। इसके द्वारा हमें रोगोपचार के साथ-साथ हमारे खान-पान, ऋतु चर्या का भी ज्ञान प्राप्त होता है, जिसके द्वारा हमें रोगों से बचाव एवं निदान में सहायता मिलती है। \"
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in