शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा छुटकारा! इन चीजों के सेवन में करें बदलाव

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा छुटकारा! इन चीजों के सेवन में करें बदलाव
Published on

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में जंक फूड खाने के लिए लोग बेहद शौकिन होते हैं। इसकी वजह से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। ज्यादा तला हुआ खाना और जंक फूड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ाता है। इसकी वजह से शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा शरीर में होने से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर इसे ठीक कर सकते हैं।आपको बताते हैं किस तरह आप अपनी डाइट में बदलाव करें।

हल्दी- हल्दी का इस्तेमाल किचन में खाना बनाने में किया जाता है। लेकिन यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर पीने से यह शरीर को फायदा पहुंचाता है।

आंवला- विटामिन सी के लिए आंवला का उपयोग अच्छा होता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए यह लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से हार्ट हेल्थ सही रहता है, स्ट्रेस कम होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काबू में रहता है।अदरक- इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसका प्रयोग प्रतिदिन खाना बनाने में किया जाता है। अदरक में जिंजरोल और शोगोल नामक कंपाउंड होता है।जो सूजन और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह डायबिटीज जैसी बीमारी को भी ठीक करने में मदद करता है।

कसूरी मेथी- इसके सेवन से शरीर में बैड कोलस्ट्रॉल दूर होने शुरू हो जाते हैं। इसमें सैपोनिन नामक यौगिक होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

सौंफ- कोलेस्ट्रॉल को काफी हदतक कम करने में सौंफ का पानी लाभ पहुंचाता है। अगर रात के समय सौंफ को पानी में भीगा दें और फिर इसका पानी सुबह छानकर पी लें तो यह कोलेस्ट्रॉल को बहुत हद तक कम कर सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in