ऐसे मिलने जा सकते हैं आप किसी भी रोगी से

रोगी से मिलने जाते वक्त क्या करे
ऐसे मिलने जा सकते हैं आप किसी भी रोगी से
Published on: 

कोलकाता - आज की व्यस्तता भरी जिंदगी में कहीं आना जाना बहुत मुश्किल हो गया है किंतु सामाजिक संबंधों को बनाए रखना भी जरूरी है। एक बार किसी की खुशी में शामिल हों या न हों परंतु यदि वह बीमार है तो आपकी कोशिश यह जरूर होगी कि आप उस बीमार व्यक्ति को देखने जाएं। यदि आप मरीज को देखने जा रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में अवश्य रखिए।

● यदि मरीज को बोलना मना है तो उससे बात न करें।

● ज्यादा समय तक मरीज के पास न बैठें।

● सारे परिवार को साथ ले जाने की बजाय आप अकेले या अपनी पत्नी के साथ ही जाएं।

● यदि मरीज अस्पताल में आई सी यू में है तो वहां न जाकर मरीज के रिश्तेदारों से ही हाल पूछें। मरीज के रिश्तेदारों को व्यर्थ ही यह सलाह न देते रहें कि फलां डॉक्टर अच्छा है क्योंकि ऐसे में मरीज के रिश्तेदार दुविधापूर्ण स्थिति में आ जाते हैं।

● मरीज जिस बीमारी से ग्रस्त है, वह बीमारी कितनी भी भयानक क्यों न हो, मरीज को डरायें नहीं बल्कि उसे हौंसला दें।

● अस्पताल में सादा पहनावा पहन कर जाएं। भड़कीला मेकअप कदापि न करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in