Hair Transplant: हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हेयर ट्रांसप्लांट (सोर्स- इंटरनेट)
हेयर ट्रांसप्लांट (सोर्स- इंटरनेट)
Published on

Hair Transplant Problem: कहते हैं कि हेयर फॉल का कारण जीवन में तनाव का बढ़ना माना जाता है। अभी के समय में अधिकांश लोग बाल झड़ने की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके कई कारण होते हैं। पानी की वजह और जीवन में तनाव सहित कई ऐसे कारण होते हैं। वहीं ज्यादातर लोग खोए हुए बालों को वापस पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं। इसके बाद भी कुछ लोग बाल झड़ने की बात भी कहते हैं। जानिए किन बातों का विशेष ध्य़ान रखना चाहिए।

हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा बाल गिरना चिंता का विषय है। इसके कई कारण हैं जैसे डैंड्रफ, इंफेक्शन, शरीर में विटामिन बी और डी की कमी। वहीं पेट या लिवर की समस्याएं भी इसका कारण बनता है।

ऐसे होता है हेयर ट्रांसप्लांट

हेयर ट्रांसप्लांट सर्जिकल तरीके से किया जाता है। इसके लिए सिर के पीछे या साइड में घने बाल वाले हिस्से से बाल लेकर खाली एरिया जहां बाल नहीं है वहां प्लांट किया जाता है। इसमें करीब 10 सप्ताह का समय भी लगता है। इसके दौरान इस ट्रीटमेंट में कई सिटिंग में बालों को सिर पर ग्राफ्ट किया जाता है। जानकारी के अनुसार हर ग्राफ में 2-3 रोम होते हैं जिनमें प्रत्येक में 1-3 बाल होते हैं। वहीं बाल टिकने को लेकर कई डॉक्टरों का मानना है कि करीब 20 सालों तक बाल टिक सकता है अगर सही से ट्रीटमेंट और डाइट का ध्यान रखा जाए तो यह संभव है।

ट्रांसप्लांट के बाद की समस्या

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि ट्रांसप्लांट वाली जगह पर सूजन होती है। वहीं कुछ लोगों को रेडनेस जैसी समस्या भी होती है। लेकिन डॉक्टर मानते हैं कि कुछ सप्ताह के बाद ये समस्याएं ठीक हो जाती है। ये ट्रीटमेंट के बाद सामान्य समस्या है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in